देश भर के 150 युवा हुए शामिल, गांधी , विनोबा, जयप्रकाश के विचार धारा पर हुई चर्चा
गुरदासपुर – 7 जून 2019
गांधी विचार धारा पर कार्यरत राष्ट्रीय युवा संगठन का 24 वां राष्ट्रीय शिविर बाबा आया सिंह रिआर्की कॉलेज , तुगलवाल में संपन्न हुआ | 1 से 7 जून तक चले इस शिविर में गांधी, विनोबा, जयप्रकाश के विचार और युवा विषय पर गांधी विचारक रामचंद्र राही , गांधी का अध्यात्म एवं गांधी और उनसे जुडी भ्रांतियों के सन्दर्भ में कुमार प्रशांत ने युवाओं से चर्चा की |
देश कि आर्थिक स्थिति एवं रोजगार के मसले पर प्रेरणा देसाई , शिक्षा की स्थिति पर राष्ट्रीय संयोजक डॉ. विश्वजीत राय एवं सत्यप्रकाश भारत ने चर्चा की | वरिष्ठ गांधीवादी अमरनाथ भाई एवं सवाई सिंह ने गांधी विचार से जुड़े अपने अनुभव साझा किये | इस मौके पर डॉ. एस. एन . सुब्बाराव ने युवाओं को जेपी आन्दोलन और डाकू समर्पण की कहानी सुनायी | हिंसा मुक्त जैविक खेती के सन्दर्भ में डॉ. विशाल , राजवीर सिंह एवं पिंगलवाडा ट्रस्ट से जुड़े समाज सेवियों ने अपने अनुभव युवाओं को सुनाये |
शिविर में महाराष्ट्र , गुजरात , राजस्थान , महाराष्ट्र , मध्यप्रदेश , दिल्ली , मुंबई , पंजाब , काश्मीर , मणिपुर , बिहार , छत्तीसगढ़ एवं ओरिसा के 150 युवाओं ने हिस्सा लिया | यहाँ डॉ. धर्मेन्द्र ने योगासन सिखाया तथा स्वदेशी साबुन बनाने कि विधि बतायी | संगठन का विस्तृत परिचय मनोज ठाकरे ने दिया | क्रांति गीत , चौपाल , खेल और सांस्कृतिक कार्यक्रम से युक्त इस शिविर का सञ्चालन प्रेरणा देसाई और प्रशांत नागोसे ने किया | इस आयोजन को सफल बनाने में बाबा आया सिंह रिआर्की कॉलेज के प्रबंधक स्वर्ण सिंह, गगन सिंह एवं कॉलेज परिवार का विशेष सहयोग रहा |

No comments:
Post a Comment
खुलकर अपने विचार - सुझाव लिखें